Rang De Tu Mohe Preet Mein 🎨 – Rishabh Bhatt | Divya Bhakti Sangrah
personRishabh Bhatt
March 19, 2022
2
share
दिव्य भक्ति संग्रह : Shri Radheshyam Special
रंग दे तू मोहे प्रीत में 🎨
बरसाने की गलियों में अंखियां तोहे ही तलाश रहीं,
शाम साथ में चांद ढली, रंग नींद लिए हर सांस रही।
हाथों की लाली आज लिए, रंगने को तुझसे तुझमें आई,
श्याम रंग में रगूं राधिका, रंगे रास में फगुआई।
पर देर... खबर न मोहन की,
मैं पूछ उठी सखियन से — कोई मेरे गिरिधर को जाने है?
श्यामल तन पे मोर मुकुट, क्या नील नयन पहचाने है?
शायद... श्याम सताते तुम हो, रंगों ने तुमको घेरा होगा,
मुझसे भूल कोई तो होगी, जिससे मुख को फेरा होगा।
फिर भी... भूल जरा उन बातों को, मेरे हिय की तान सुनो,
प्रेम रंग में रंगी राधिका, मुरली की मधुबान सुनो।
देख चलो तुम आज सवारियां, फाल्गुन के रंग लाई हूं,
प्रीत नयन में प्रेम रंग ले, रंगने को मैं आई हूं।
पायल भी चाहे झूमें संग तोहे गीत में,
सांवरिया... रंग दे तू मोहे प्रीत में। 🎵
किताब : देव वंदना
🌿 Written by Rishabh Bhatt 🌿
✒️ Poet in Hindi | English | Urdu
💼 Engineer by profession, Author by passion
Poet, Author & Engineer
Words are my way of turning silence into emotions.
Author of 9 published books in Hindi, English & Urdu – from love and heartbreak to history and hope.
My works include Mera Pahla Junu Ishq Aakhri, Unsaid Yet Felt & Sindhpati Dahir 712 AD.
💫 Writing is not just passion, it’s the rhythm of my soul.
📚 Read my stories, and maybe you’ll find a part of yourself in them.
nice poetry i like this
ReplyDeletemay your poetrys popular soon
ReplyDelete